10 में से सात शादीशुदा महिलाएं धोखेबाज!

खतरे की घंटी

  • एक्सट्रा मैरिटल डेटिंग ऐप ग्लीडेन के भारत में सर्वे का खुलासा, पति को देती हैं धोखा 
  • बेंगलुरू, मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों में ऐसी महिलाओं सबसे अधिक जो नीरस शादी के कारण दूसरों से बनाती हैं संबंध 

एक्सट्रा मैरिटल डेटिंग ऐप ग्लीडेन ने आज जारी अपनी सर्वे रिपोर्ट में कहा है कि उसने 
सर्वे में पाया कि भारत में 10 में से सात महिलाएं अपने पति को धोखा देती हैं क्योंकि वे घरेलू कामों में हिस्सा नहीं लेते हैं। कई महिलाओं ने अपने साथियों को सिर्फ इसलिए धोखा दिया, क्योंकि उनकी शादी नीरस हो गई थी।
ग्लीडेन नाम के इस डेटिंग ऐप का भारत में पांच लाख से अधिक लोग उपयोग करते हैं और इस ऐप ने ‘महिलाएं अडल्टरी यानी दूसरों के साथ यौन संबंध क्यों बनाती हैं’ शीर्षक से एक सर्वेक्षण करवाया। जिसमें इस बात का खुलासा हुआ कि बेंगलुरू, मुंबई और कोलकाता जैसे महानगरों में ऐसी महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है, जो अपने पतियों को धोखा देकर दूसरे लोगों के साथ यौन संबंध बना लेती हैं।
ग्लीडेन में मार्केटिंग एक्सपर्ट सोलेन पैलेट ने बताया कि 10 में से चार महिलाओं का मानना है कि अजनबियों के साथ मौज-मस्ती के बाद उनका अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ता और अधिक मजबूत हुआ है। पांच लाख भारतीय ग्लीडन यूजर्स में से 20 फीसद पुरुषों और 13 फीसद महिलाओं ने अपने जीवनसाथी को धोखा देने की बात स्वीकार की।
गौरतलब है कि ग्लीडन ऐप को वर्ष 2009 में फ्रांस में लॉन्च किया गया था। ग्लीडेन वर्ष 2017 में भारत में आया और महज दो साल के अंदर भारत में इसके 30 प्रतिशत सदस्य हैं। इनमें ज्यादातर 34 साल से 49 साल के बीच की विवाहित महिलाएं शामिल हैं। ग्लीडेन यूज करने वाली लगभग 77 प्रतिशत भारतीय महिलाओं ने इस बात को माना कि उनके अपने पति को धोखा देने का कारण यह था कि उनकी शादी नीरस हो गई थी और शादी से बाहर एक साथी को खोजने से उन्हें अपने जीवन में नीरसता खत्म हुई। सर्वेक्षण से इस बात का भी खुलासा हुआ कि भारत में पारंपरिक विवाह में फंसे समलैंगिक लोगों को भी अपने लिए इस ऐप की मदद से साथी मिलने में आसानी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here