कोरोना : रेड जोन से बाहर हुआ देहरादून जिला

मोदी सरकार ने जारी किये आदेश

  • इस राहत के लिये दून जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और सिटी पुलिस बधाई के पात्र
  • चार मई से सचिवालय और विधानसभा में कामकाज के लिये आएंगे 33 फीसद कर्मचारी

देहरादून। प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के कोहराम के बीच आज शुक्रवार को देहरादूनवासियों के लिये राहत भरी खबर आई है। देहरादून जिला कोरोना रेड जोन से बाहर हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि देहरादून को रेड जोन से बाहर कर दिया गया है। अब यह ऑरेंज जोन में आ गया है। उन्होंने बताया कि राजधानी में कोई भी केस क्म्यूनिटी से नही आया है। खास बात यह है कि जो मरीज थे वो पहले से कंटोनमेंट जोन में थे। अब दून के ओरेंज जोन में आने के बाद गाइड लाइन्स का इंतजार है।

इस राहत के लिये दून जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और सिटी पुलिस बधाई की पात्र है। वहीं केंद्र सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जिसके अनुसार हरिद्वार को रेज जोन में रखा गया है। वहीं देहरादून और नैनीताल ऑरेंज जोन में हैं और राज्य के बाकी जिले ग्रीन जोन में हैं।
उधर देहरादून सचिवालय प्रशासन ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। चार मई से अनुभागों में 33 प्रतिशत उपस्थित रहेगी। रोस्टर आधार पर कर्मचारी सचिवालय आएंगे। सामाजिक दूरी का ख्याल रखना होगा। कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के बाद से सचिवालय में केवल जरूरी सेवा से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here