दिल्ली के गोकुलपुरी में बड़ा हादसा, मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा गिरा, कई घायल

नई दिल्ली। दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अचानक गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा ढह गया। जिससे राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। हादसा पिंक लाइन मेट्रो स्टेशन पर हुई। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां मौजूद हैं। दिल्ली पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया है। जब हादसा हुआ तब सड़क पर कई लोग मौजूद थे। राहगीर आ-जा रहे थे। अचान गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का साइड स्लैब गिरा। जिसकी चपेट में आने से कुछ लोग घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

डीसीपी नॉर्थ ईस्ट जॉय टिर्की ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में कम से कम 3 से 4 लोग घायल हो गए हैं। एक व्यक्ति मलबे में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस और मेट्रो स्टाफ मौके पर मौजूद हैं। घटना में केस दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here