- उत्तराखंड में निजी आयुष कॉलेजों की फीस वृद्धि पर मनमानी के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा
देहरादून। उत्तराखंड में निजी आयुष कॉलेजों की फीस वृद्धि पर मनमानी के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोलते हुए यमुना कॉलोनी स्थित आयुष मंत्री डा. हरक सिंह रावत के आवास को घेरने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को बीच में ही रोक लिया। इसे लेकर छात्रों की पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई।
इसके बाद छात्र नेता नारेबाजी करते हुए वहीं धरने पर बैठ गए। पुलिस छह छात्र नेताओं को कैंट थाने ले गई। छात्रों का कहना है कि सरकार के संरक्षण में आयुष कॉलेज मनमानी कर रहे हैं और मंत्री कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने मांग की कि प्रदेश के निजी आयुष कॉलेजों की बढ़ी हुई फीस को वापस लिया जाए।