भूखे-प्यासे लोगों के लिए देवदूत बनी उत्तराखंड पुलिस!

देहरादून। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए मोदी सरकार के पूरे देश में लॉकडाउन के फैसले से गरीब तबका सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। काम धंधा ठप होने से जहां उसके सामने भूखा मरने की स्थिति आ गई है, वहीं पुलिस प्रशासन की सख्ती की वजह से जो जहां था, वहीं फंसकर रह गया है।

उत्तराखंड की मित्र पुलिस अब इन गरीब लोगों के लिए देवदूत बनकर सामने आयी है। आज गुरुवार को उत्तराखंड पुलिस द्वारा देहरादून में ऐसे तमाम जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन, पानी और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई। जिससे इन लोगों को कुछ राहत मिली। पिथौरागढ़ से लोहाघाट पैदल चलकर पहुंचे दूसरे राज्यों के 40 से ज्यादा मजदूरों को पुलिस ने खाना खिलाने के साथ ही सैनिटाइजर बांटे।    

 इसी तरह हरिद्वार में सप्तऋषि कोतवाली क्षेत्र में भिखारियों और अनाथ खानाबदोश लोगों को नानकपुरा आश्रम में सोशल डिस्टेंस बनाते हुए भोजन उपलब्ध कराया गया। इंसानों के साथ ही उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने जानवरों को भी खाना खिलाया। इन विषम हालात में दिन रात अपनी ड्यूटी में जुटी उत्तराखंड पुलिस का एक मानवीय चेहरा भी देखने को मिला। जिसकी सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here