क्या PK ने नितीश को खुली चुनौती दे दी है!!

प्रशांत किशोर ने जदयू से निष्काषित होने के तुरंत बाद एक ट्वीट किया जिसने सियासी हलकों में तूफान मचा दिया है। लोगों के बीच यह ट्वीट चर्चा का विषय बना हुआ है।
बुधवार शाम को करे गए इस ट्वीट में प्रशांत किशोर ने लिखा है, “धन्यवाद नितीश कुमार। आपको बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाले रखने की शुभकामनायें। भगवान आपका भला करे।

https://twitter.com/PrashantKishor/status/1222471146928345089

राजनीति के जानकारों के अनुसार प्रशांत किशोर बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार को अक्टूबर-नवंबर 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव में दोबारा मुख्यमंत्री पद हासिल करने की चुनौती देते हुए प्रतीत हो रहे हैं। कुछ राजनीतिक जानकार यह भी मान रहे हैं कि प्रशांत किशोर अपनी पार्टी बनाकर इस वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में दमदार एंट्री कर सकते हैं। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं जिसमे सत्ताधारी JDU-BJP गठबंधन के पास 131 और विपक्षी कांग्रेस-RJD गठबंधन के पास 111 सीटें हैं।
प्रशांत किशोर ने वर्ष 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (JDU)-कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल (RJD) गठबंधन को सत्ता में पहुंचाने का काम किया था और नितीश कुमार ने फिर बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। इस जीत के बाद JDU में प्रशांत किशोर को उपाध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि इसके बाद 2017 में इस गठंबंधन में दरार आ गयी थी। इसके बाद जदयू ने कांग्रेस और राजद गठबंधन को छोड़कर भाजपा के साथ गठबंधन करके सरकार का गठन कर लिया था।
संम्भवत: यहीं से प्रशांत किशोर ने अपनी अलग राह पकड़ी और उन्होंने कई राज्यों में अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के काम में अधिक समय देना शुरू कर दिया। इसके बाद प्रशांत किशोर ने महाराष्ट्र में शिव सेना के उद्धव ठाकरे, आंध्र प्रदेश में YSR कांग्रेस के जगन मोहन रेड्डी को चुनावी अभियान में जीत दिलाकर सत्ता तक पहुंचाया। 8 फरवरी 2020 में होनेवाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में वो अरविन्द केजरीवाल की AAP के चुनावी अभियान की कमान संभाले हुए हैं। बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी TMC और तमिलनाडु में कमल हसन की पार्टी MNM के साथ भी जुड़े हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here