दिल्ली हिंसा में गोली चलाने वाला शाहरुख गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा के दौरान जाफराबाद में 8 राउंड गोलियां चलाने वाले आरोपी शाहरुख को आज उत्तरप्रदेश के शामली से गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली हिंसा के दौरान उसने पुलिस कांस्‍टेबल दीपक दहिया पर भी पिस्‍तौल तान दी थी। जानकारी के अनुसार दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उसको शामली से गिरफ्तार किया है।
24 फरवरी को दिल्‍ली के जाफराबाद में जब हिंसा भड़की थी तो उस दौरान शाहरुख अन्य दंगाईयों के साथ पिस्‍तौल लहराते हुए और गोलियां चलते हुए देखा गया था। दिल्ली हिंसा के बाद से ही यह फरार था और पुलिस को कई दिनों से इसकी तलाश दी। इसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here