विवादित स्वामी नित्यानंद ने एक द्वीप पर बनाया अपना देश ‘कैलासा’!

बेंगलुरु। हमेशा विवादों में रहने वाले तथाकथित स्वामी नित्यानंद जो पिछले महीने रहस्यमय परिस्थितियों में देश से फरार हो गया था, उसने अब अपना नया देश बना लिया है। नित्यानंद ने अपुष्ट रिपोर्टों के मुताबिक मध्य लातिन अमरीकी देश इक्वाडोर के पास एक द्वीप पर ‘कैलासा’ नाम से एक देश स्थापित किया है।
नित्यानंद ने बकायदा वेबसाइट बनाकर अपने देश की घोषणा की है। वेबसाइट के कवर पेज पर देश कैलासा को ‘ग्रेटेस्ट हिंदू नेशन ऑन अर्थ’ कहा गया है। उसकी वेबसाइट पर दावा किया गया है- “कैलासा बिना सीमाओं का एक देश है जिसे दुनियाभर से बेदखल किए गए हिंदुओं ने बसाया है, जिन्होंने अपने ही देशों में प्रामाणिक रूप से हिंदू धर्म का अभ्यास करने का अधिकार खो दिया’। इस देश का अपना एक पासपोर्ट भी बनाया है। इस वेबसाइट पर नित्यानंद को देश का प्रमुख बताते हुए दावा किया गया है कि देश में मंदिर आधरित जीवन पद्धति होगी। वेबसाइट पर इस देश का पासपोर्ट जारी करते हुए बताया गया है कि कैलासा में सबसे लिए निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा और भोजन होगा। वेबसाइट पर नित्यानंद ने अपने देश के झंडे, संविधान और कार्यों का दावा किया है। नित्यानंद ने देश का शासन संचालन के लिए एक कैबिनेट भी बनाई है और अपने एक अनुयायी को उसका प्रधानमंत्री भी नियुक्त किया है। इसके साथ नित्यानंद ने संयुक्त राष्ट्र से अपने देश को मान्यता दिलाने के लिए याचिका दायर की है।
कुछ साल पहले नित्यानंद का एक दक्षिण भारतीय अभिनेत्री के साथ आपत्तिजनकर वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके साथ ही नित्यानंद रेप से लेकर बच्चों के अपहरण तक के मामलों में आरोपी हैं और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है और साथ ही उसका पासपोर्ट भी जब्त किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here