कुंजा बहादरपुर ने पहली बार फूंका था आजादी का बिगुल : वेंकैया

आजादी के वीरों को किया नमन

  • रुड़की में कुंजा बहादरपुर में शहीद स्थल पर एक कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति ने की शिरकत
  • आजादी के लिये राजा विजय सिंह व गांव वालों के बलिदान को हमेशा याद रखेगा देश
  • देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में एक शिक्षण संस्थान के दीक्षांत समारोह में भी लेंगे भाग

देहरादून/रुड़की। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज शनिवार को रुड़की और देहरादून में कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पहले वह रुड़की के कुंजा बहादरपुर में शहीद स्थल पर पहुंचे। इसके बाद देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में एक शिक्षण संस्थान के दीक्षांत समारोह में भाग लिया।
आज शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे उपराष्ट्रपति जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय  मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और डीजीपी अनिल रतूड़ी ने एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का स्वागत किया। इसके बाद उपराष्ट्रपति यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा रुड़की के लिए रवाना हो गए।

सुबह सवा 10 बजे उपराष्ट्रपति कुंजा बहादरपुर गांव पहुंचे। जिसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राजा विजय सिंह ने देश की आजादी में अंग्रेजों के खिलाफ सेना बनाई और लड़ाई लड़ी। ग्रामीणों ने आजादी में अपना बलिदान दिया। उनके इस बलिदान को देश कभी भुला नहीं सकता है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि भारत के वीरों ने अंग्रेजों को परास्त किया। राजा विजय सिंह ने देश की रक्षा और आजादी के लिए अपने प्राण दिए। उत्तराखंड की भूमि वीरों की भूमि है।
अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि मैं आज वीरों की धरती पर आकर धन्य हो गया हूं। मैंने जब इस गांव की वीरगाथा सुनी तो यहां आने का मन बना लिया था। 1824 में राजा वीर सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी के लिए उनसे मुकाबला किया और बलिदान दिया। ग्रामीणों ने भी उनका साथ दिया और बलिदान दिया। राजा वीर सिंह ने उस समय ही आजादी की घोषणा कर दी थी।
राष्ट्रपति ने कहा कि राजा वीर सिंह ने अंग्रेजों को मुंहतोड़ जवाब दिया, मैं ऐसे वीरों को नमन करता हूं। अंग्रेजों ने वीर सिंह और ग्रामीणों को एक पेड़ पर लटका दिया था। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें ऐसे वीर मिले। उनके बिना हमारा इतिहास अधूरा है। कुंजा बहादरपुर ने देश में पहली बार आजादी का बिगुल फूंका था। उत्तराखंड में कई वीरों ने देश की आजादी में अपना सहयोग दिया है,।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार कुंजा बहादुर पुर और राजा विजय सिंह के इतिहास को स्कूलों और कॉलेज में पाठ्यक्रम में शामिल करें। 12वीं कक्षा तक अपनी मातृभाषा का ज्ञान जरूरी होना चाहिए। अंग्रेजी भाषा आनी चाहिए, लेकिन मातृभाषा जरूरी आनी चाहिए। वेंकैया ने कहा कि आज देश बदल रहा है। आज खाने का ट्रेंड भी बदल गया है। लोग फास्टफूड अधिक खा रहे हैं। मगर भारतीय खाना अब लोग भूल गए हैं। हमें अपने पारंपरिक खाने को नहीं भूलना चाहिए। हमें अपने भारतीय और पारंपरिक खाने को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्र के प्रति समर्पित रहना चाहिए। महिलाओं को सम्मान देना चाहिए। बच्चों को शिक्षित करना चाहिए। आज मुझे इस समारोह में आमंत्रित करके मख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और केंद्रीय मानव संधासन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जो सम्मान दिया है, उसके लिये मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
उन्होंने कहा कि मैं देश में अब जहां भी जाऊंगा। इस कुंजा बहादरपुर गांव और राजा विजय सिंह की बहादुरी और बलिदान को जरूर बताऊंगा। उप राष्ट्रपति ने कहा कि आज सरकार ने जम्मू कश्मीर में केन्द्र शासन लागू किया है। उससे वहां रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। अयोध्या पर जो फैसला आया है। उसका लोगों ने सम्मान किया है। देश के लोगों ने एकता दिखाई है। देश के लिए एकता जरूरी है। इसी के साथ उपराष्ट्रपति ने अपना संबोधन समाप्त किया। इस दौरान उपराष्ट्रपति को गंगाजल भेंट किया और इसके बाद उपराष्ट्रपति मंच से उतरे और लोगों से मिले। लोगों से मिलने के बाद वह गांव कुंजा बहादरपुर से रवाना हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here