उत्तराखंड: जेई की जिंदा जलकर मौत, छोटे भाई को भेजा था ये आखिरी मैसेज

0
2

हरिद्वार।होटल सिग्नेचर में संदिग्ध परिस्थितियों में आत्मदाह कर अपना जीवन खत्म करने से पहले जूनियर इंजीनियर ने छोटे भाई को आखरी मैसेज भेजा था। वहीं छह महीने पहले ही मोहित की सगाई हुई थी।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि घटना से कुछ देर पहले छोटे भाई को भेजे मेल में मोहित ने लिखा कि भाई, अपना और मां-बाबूजी का ख्याल रखना। उसकी छह माह पहले सगाई हुई थी और शादी की तैयारियां चल रही थी।

पुलिस की जांच में भी साफ हो गया कि जेई ने आत्महत्या की है, लेकिन अभी तक कारण साफ नहीं हो पाया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन शव राजस्थान लेकर रवाना हो गए। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे मोहित (25) पुत्र कैलाश कासनिया निवासी मेड़ता रोड नागौर राजस्थान पंजाब के बठिंडा में सीपीडब्ल्यूडी में अवर अभियंता (जेई) के पद पर तैनात था।

उसने होटल सिग्नेचर के कमरे नंबर 403 में चेक-इन किया था। दोपहर बाद कमरे से धुआं उठने पर स्टाफ ने पुलिस को खबर दी। मास्टर चाबी से दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। अंदर मोहित का शव जली हुई हालत में फर्श पर पड़ा मिला था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। शुरुआती जांच में आत्महत्या की बात ही सामने आई थी।

Enews24x7 Team

Comments are closed.