पति की हत्या के बाद नीले ड्रम में छुपाई लाश, प्रेमी संग पत्नी गिरफ्तार

0
1

उत्तर प्रदेश। राजस्थान में उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति की लाश नीले ड्रम में मिली थी। शव को जल्दी गलाने के लिए नमक भी डाला गया था। व्यक्ति की हत्या के बाद से ही पत्नी, तीन बच्चों के साथ फरार थी। वहीं, मकान मालिक का बेटा भी गायब था। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि किशनगढ़बास की आदर्श कॉलोनी में छत पर नीले ड्रम में मिला शव यूपी के शाहजहांपुर जिले के नवादिया नवाजपुर निवासी किराएदार हंसराज उर्फ सूरज का था। हंसराज की हत्या उसकी पत्नी सुनीता ने अपने मकान मालिक के बेटे व प्रेमी जितेंद्र शर्मा के साथ मिलकर की। हत्या के बाद शव ड्रम में डाल दिया। शव गलाने के लिए ड्रम में नमक छिड़क दिया। सुनीता के जितेंद्र से अवैध संबंध थे। इस पर हंसराज को ऐतराज था।

बेटे ने खोले कई राज:- पुलिस जांच में मृतक हंसराज के 8 वर्षीय बेटे ने घटना को लेकर कई राज खोले। हर्षल ने पुलिस को बताया कि पापा हंसराज, मां सुनीता और अंकल जितेंद्र ने एक साथ शराब पी थी। मां ने कम और अंकल जितेंद्र एवं पापा हंसराज ने ज्यादा शराब पी। फिर पापा मां को मारने लगे। अंकल जितेंद्र ने बचाया सुनीता ने तीनों बच्चों को सोने भेज दिया। रात में हर्षल की नींद खुली तो देखा कि पापा बेड पर पड़े थे। सुबह उठा तो पापा बेड पर ही पड़े थे और मां और अंकल पास खड़े थे। अंकल और मां ने नीले ड्रम को पानी से खाली किया व पापा को उसमें डाल दिया। उसके बाद ड्रम में नमक डाला और ड्रम छुपा दिया। बच्चे ने बताया कि फिर जितेंद्र और मां सुनीता बच्चों को लेकर ईंट भट्टे पर पहुंचे। भट्टे पर काम करने वाले कुछ लोग अंकल को जानते थे। हर्षल ने बताया कि उसके पापा मां से मारपीट करते थे। मां को बीड़ी से दागते थे। 15 अगस्त को पिता ने गुस्से में उस पर भी ब्लेड से हमला किया।

एसपी मनीष कुमार ने बताया कि इस पूरे प्रकरण में आरोपी आमजन के जागरूकता से पकड़े गए। आरोपी हत्या के बाद ईंट भट्टे पर काम मांगने अलवर के रामगढ़ गए। मीडिया में खबर देखने के बाद भट्टा मालिक को शक हुआ। उसने ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया।

काम करने चार माह पहले आया था:-मृतक हंसराज के पिता ने बताया कि बेटा चार महीने पहले ही भट्टे पर काम करने आया था। बहू के कोई महंगे शौक नहीं थे। बेटे की हत्या क्यों की, इस बारे में पता नहीं। दोषी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मालूम हो, मकान मालिक राजेश शर्मा की पत्नी मिथलेश ने पुलिस को कॉल किया था। पुलिस ने छत पर बने कमरे में नीले ड्रम से किराएदार हंसराज का शव बरामद किया था।

Enews24x7 Team

Comments are closed.