फील्ड मार्शल ही क्यों राजा बना देते, आसिम मुनीर के प्रमोशन पर इमरान का तंज…

0
5

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने आर्मी चीफ जनरल सैयद आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल पद पर पदोन्नत किए जाने पर निशाना साधा है। इमरान खान ने मुनीर को फील्ड मार्शल बनाए जाने को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट भी किया है। इस पोस्ट में इमरान खान ने कहा कि सेना प्रमुख जनरल मुनीर को फील्ड मार्शल की जगह खुद को राजा की उपाधि दे देनी चाहिए। ऐसा इसलिए भी क्योंकि यहां इस वक्त जंगल राज लागू है।

इमरान खान ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि माशाअल्लाह, जनरल आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाया गया है। हालांकि, साफ तौर से उन्हें तो राजा की पदवी देना ज्यादा बेहतर होता। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी देश में जंगल का राज चल रहा है। जंगल में तो केवल एक राजा होता है।

पाकिस्‍तान की सेना का सबसे बड़ा पद

आपको बता दें कि पाकिस्तान में फील्ड मार्शल सेना का सबसे बड़ा पद है। पाकिस्तानी सेना का यह पांच स्टार रैंक है। पाक सरकार सेना प्रमुख यानी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ को विशिष्ट योगदान के लिए यह रैंक देती है। इससे पहले अयूब खान को यह रैंक दी गई थी। यह रैंक थल सेना के जनरल, वायु सेना के एयर चीफ मार्शल और नौसेना के एडमिरल से ऊपर होती है। पाकिस्तान सेना में यह मानद रैंक होती है। इसमें कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी या फिर सैलरी में बढ़ोतरी नहीं होती है।

ऑपरेशन सिंदूर में भारत के हाथों मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान हमेशा की तरह अपनी जीत का ढोल पीट रहा है। दुनिया को यह दिखाने के लिए कि वह ऑपरेशन सिंदूर में भारत पर भारी पड़ा है, मुनीर को यह प्रमोशन दिया गया है। शहबाज शरीफ सरकार ने कैबिनेट बैठक कर मुनीर के प्रमोशन पर मुहर लगाई।

Enews24x7 Team

Comments are closed.