देहरादून। राजधानी में भी बेलगाम डंपर मौत बनकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। बीते शनिवार की रात पंडितवाड़ी इलाके में रांगड़वाला तिराहे पर एक डंपर ने अनियंत्रित होकर बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन इलाज के दौरान दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया।मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी निवासी अभिषेक भट्ट और घनसाली निवासी संतोष प्रसाद बीते शनिवार देर रात देहरादून से विकासनगर जा रहे थे। जैसे ही वो पंडितवाड़ी में रांगड़वाला तिराहे पर पहुंचे तो तेज रफ्तार डंपर ने उनको कुचल दिया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहाँ इलाज के दौरान दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। थाना कैंट प्रभारी ऐश्वर्य सिंह ने बताया कि डंपर की टक्कर लगने से सड़क किनारे खड़ा पेड़ भी गिर गया है। हादसे की खबर मिलते ही दोनों युवकों के घर में कोहराम मचा है।
Latest article
सीएम धामी ने की चारधाम यात्रा को लेकर बैठक, जनता से फीडबैक लेकर अधिकारियों को दिए...
मुख्यमंत्री धामी ने जनता से फीडबैक लेकर, अधिकारियों को दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली से चारधाम...
उत्तराखंड: गढ़वाली समुदाय को गाली देने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
देहरादून। सोशल मीडिया पर गढ़वाली समुदाय के लोगों को गाली देने के आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी...
गजब: DRDO का 45 लाख कीमत ‘चिनूक हेलीकॉप्टर’ हुआ चोरी, अधिकारियों ने साधी चुप्पी
लखनऊ के डिफेंस एक्सपो में लगाया गया लड़ाकू हेलिकॉप्टर गायब हो गया
स्क्रैप से बना चिनूक हेलिकॉप्टर...