पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने थानों न्याय पंचायत में 17 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

देहरादून। राजकीय इंटर कॉलेज थानो में रानीपोखरी महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। और रानीपोखरी मंडल के थानों न्याय पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा सिंधवाल गांव पुल सूर्य सेन पंपिंग योजना, सिमयाद मार्ग कालीमाटी, सोलर पंप योजना, पशु चिकित्सालय थानों, इको पार्क थानों सहित लगभग 17 करोड की योजनाओं का लोकार्पण किया गया। 2 करोड़ 80 लाख करोड़ के दो पेयजल नलकूप तलाई थानों तथा बड़कोट रानीपोखरी पेयजल योजना का शिलान्यास किया गया। महिला सम्मेलन में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए हमेशा प्रयासरत रही है। महिला को पति की संपत्ति में अधिकार व महिला समूहों को बिना ब्याज का 5 लाख तक का ऋण ग्रोथ सेंटर का निर्माण प्राथमिकता रही है। पहाड़ी क्षेत्र में वन विभाग से अनापत्ति ना मिलने के कारण कुछ सड़कें बाधित हैं जिनके लिए वो निरंतर प्रयासरत है। जल्द ही उनका निस्तारण भी किया जाएगा। महिला मोर्चा में मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने केंद्र तथा प्रदेश सरकार की महिला उत्थान से संबंधित योजनाओं का व्याख्यान किया। कहा की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत फिर से विश्व गुरु बनने जा रहा है। महिला मोर्चा सम्मेलन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत द्वारा की गई। संचालन पूजा पुंडीर व सुचिता रावत के संयुक्त संचालन में किया गया। सम्मेलन में राजेंद्र सिंह मनवाल, दीवान सिंह रावत, रुचिता ठाकुर, प्रेम किशोर चमोली ने भी अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में पूर्व दायित्व धारी ब्रज भूषण गैरोला, ब्लाक प्रमुख रायपुर ममता देवी, ग्राम प्रधान थानों बबीता तिवारी, ग्राम प्रधान संगीता देवी, प्रधान सनगांव हेमंती रावत, प्रधान हल्द्वानी संजना कठैत, ग्राम प्रधान प्रदीप सिंधवाल, बीडीसी नीतू खत्री, गीता नेगी, मधुबाला मनवाल, अनिल तीर्थ वाल, चंद्र प्रकाश तिवारी, ओंकार सिंह, उषा रावत, ममता नयाल, सुभाष रावत, प्रेम पुंडीर, राजपाल सिंह, हरि सिंह सोलंकी, अनिल कठैत, चरण सिंह रावत, जयेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, सुमेधा पुरोहित, सरिता सोलंकी, अनीता देवी, विजय लक्ष्मी पुंडीर आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here