देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार देर सायं मुख्यमंत्री आवास में डॉ. अरविन्द दरभोड़ा द्वारा लिखित पुस्तक बीज बम अभियान तथा द्वारिका प्रसाद सेमवाल द्वारा लिखित पुस्तक गढ़ भोज अभियान का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव वन्य जीव संघर्ष को कम करने तथा पौधरोपण को बढ़ावा देने के लिये संचालित बीज बम अभियान पारम्परिक बीजों तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रभावी पहल है। इसी प्रकार राज्य के पारम्परिक खाद्य पदार्थों की देश व दुनिया में पहचान दिलाने के लिये गढ़भोज अभियान भी राज्य के उत्पादों को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास है। यह दोनों विषय वास्तव में समय की मांग बन गए हैं। बीज बम वास्तव में पौधारोपण का एक तरीका बन गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी सम्बन्धित विभागों को समन्वय से कार्य करना होगा। इससे आबादी क्षेत्र के साथ ही वनों में भी फलदार पेड़ों की बहुतायत से मानव वन्य जीव संघर्ष को भी कम करने में मदद मिलेगी। हमारे पारम्परिक उत्पादों में पौष्टिकता की अधिकता भी है। इससे हमारे इन उत्पादों को बेहतर बाजार भी उपलब्ध होगा। तथा रोजगार के साधन भी सृजित होंगे। इस अवसर पर डॉ. मोहन सिंह रावत ‘गांव वासी’, सेवानिवृत्त आई.ए.एस. डॉ. कमल टावरी , डॉ. मोहन सिंह पंवार, कमलेश गुरूरानी, माधवेन्द्र सिंह, प्रेम पंचोली आदि उपस्थित थे।
Latest article
सीएम धामी ने की चारधाम यात्रा को लेकर बैठक, जनता से फीडबैक लेकर अधिकारियों को दिए...
मुख्यमंत्री धामी ने जनता से फीडबैक लेकर, अधिकारियों को दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली से चारधाम...
उत्तराखंड: गढ़वाली समुदाय को गाली देने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
देहरादून। सोशल मीडिया पर गढ़वाली समुदाय के लोगों को गाली देने के आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी...
गजब: DRDO का 45 लाख कीमत ‘चिनूक हेलीकॉप्टर’ हुआ चोरी, अधिकारियों ने साधी चुप्पी
लखनऊ के डिफेंस एक्सपो में लगाया गया लड़ाकू हेलिकॉप्टर गायब हो गया
स्क्रैप से बना चिनूक हेलिकॉप्टर...