फूलदेई त्योहार प्रकृति के संरक्षण का प्रतीक : सीएम

  • मुख्यमंत्री आवास में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बच्चों के साथ मनाया उत्तराखंड का पारंपरिक फूलदेई पर्व

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड का पारंपरिक फूलदेई त्योहार बच्चों के साथ मनाया। मुख्यमंत्री ने प्रकृति के इस त्योहार की बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि प्रकृति संरक्षण हमारी संस्कृति में है।

यह बङी खुशी की बात है कि हमारे बच्चों में अपनी संस्कृति और परम्पराओं से लगाव बना हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपनी प्राचीन संस्कृति को संजोकर रखने की जरूरत है। प्रकृति के इस त्योहार को संजोए रखने के लिये सबको मिलकर प्रयास करने होंगे।

फूलदेई का त्योहार सुख शांति की कामना का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेश वासियों को फूलदेई त्योहार की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सीएम आवास आए बच्चों को उपहार भेंट किए और पौधारोपण भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here