पीएम मोदी: आज रात 12 बजे से 21 दिन के लिए देश पूरी तरह लॉकडाउन होगा

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी ने आज फिर देश को संबोधित किया। जिसमे उन्होंने कहा हिंदुस्तान को बचाने के लिए आज रात 12 बजे से देश में पूरी तरह लॉकडाउन होगा। यह जनता कर्फ्यू से ज्यादा सख्त होगा। यह 21 दिन का होगा। बाहर निकलना क्या होता है, यह 21 दिन के लिए भूल जाइए। आप ये देख रहे हैं कि दुनिया के समर्थ से समर्थ देश को भी इस महामारी ने बेबस कर दिया है। ऐसा नहीं है कि देश प्रयास नहीं कर रहे हैं या उनके पास संसाधनों की कमी है। लेकिन, कोरोनावायरस इतनी तेजी से फैल रहा है कि तमाम तैयारियां और प्रयासों के बावजूद यह फैल रहा है। इन सभी देशों के दो महीनों के अध्ययन से जो निष्कर्ष निकल रहा है और जो विशेषज्ञ कह रहे हैं, वह यह है कि कोरोना से प्रभावी मुकाबले के लिए एकमात्र विकल्प है सोशल डिसटनसि़ग है। हिंदुस्तान को बचाने के लिए, हिंदुस्तान को हर नागरिक को बचाने के लिए लॉक डाउन किया जा रहा है। घरों से बाहर निकलने पर पांबदी लगाई जा रही है। हर जिले हर गांव, हर गली, हर कस्बे को लॉक डाउन किया जा है। यह एक तरह का कर्फ्य की तरह ही होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here