पुतिन ने कहा- हम यूक्रेन पर कब्जा नहीं करेंगे, लेकिन…!

मास्को। आज शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश की रक्षा परिषद के साथ बैठक में कहा कि हम यूक्रेन पर कब्जा नहीं करेंगे, लेकिन यूक्रेन को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि यूक्रेन अपने नागरिकों को ढाल बना रहा है।इससे पहले रूस की सेना ने दावा किया था कि उसने यूक्रेन की राजधानी कीव के बाहर स्थित कूटनीतिक रूप से महत्वपूर्ण एयरपोर्ट पर कब्जा कर लिया है और कीव का पश्चिम से संपर्क काट दिया है। दूसरी ओर यूक्रेन ने दावा किया है कि हमारी सेना ने रूस के 1000 से अधिक सैनिकों को मार गिराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here