मोदी सरकार के खिलाफ बोलने का वरुण और मेनका गांधी को मिला ‘इनाम’!

दिल्ली। आज गुरुवार को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से वरुण गांधी को बाहर कर दिया गया है। वरुण काफी समय से सरकार की नीतियों के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। वरुण की बयानबाजी का खमियाजा उनकी मां मेनका गांधी को भी भुगतना पड़ा है और उनको भी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर कर दिया गया है।
गौरतलब है कि भाजपा ने 80 सदस्यों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया है। इसमें मुख्य रूप से नरेंद्र मोदी, लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह के नाम भी शामिल हैं। गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर भी पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने योगी सरकार की कार्यशैली पर तीखे सवाल उठाये हैं और उन्होंने इस केस की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here