‘बुलेट ट्रेन’ बने तेल के दाम : इस माह आज छठी बार महंगे हुए पेट्रोल-डीजल

नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने आज गुरुवार को फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। आज दिल्ली में डीजल के दाम में 35 पैसे और पेट्रोल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। इसके बाद यहां पेट्रोल 103.24 और डीजल 91.83 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। इस महीने ये छठी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं।
इस महीने सिर्फ 7 दिन में ही पेट्रोल 1.60 और डीजल 1.90 रुपए महंगा हो चुका है। विशेषज्ञों के अनुसार कच्चे तेल की मांग बढ़ने के कारण इसके दाम 80 डॉलर के पार निकल गए हैं और ये आने वाले दिनों में 90 डॉलर तक जा सकते हैं। इससे पेट्रोल-डीजल की कीमत में 2 से 3 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है।इस साल 1 जनवरी को पेट्रोल 83.97 और डीजल 74.12 रुपए प्रति लीटर था। अब ये 103.24 और 91.83 रुपए प्रति लीटर पर है। यानी 9 महीने से भी कम में पेट्रोल 19.27 और डीजल 17.71 रुपए महंगा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here