उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य बनी भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

देहरादून। उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की सक्रिय राजनीति में वापसी हो गई है। भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। उत्तराखंड के राज्यपाल पद से बेबी रानी मौर्य ने आठ सितंबर को इस्तीफा दिया था। 14 सितंबर को वह देहरादून से दिल्ली चली गईं थी। वह तीन साल तक राज्यपाल के पद पर रहीं। आगरा निवासी बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के पीछे उनके सक्रिय राजनीति में लौटने के कयास लगाए जा रहे थे। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मौर्य को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से पूर्व राज्यपाल मौर्य को भेजे गए पत्र के अनुसार उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here