यमुनोत्री हाईवे पर यमुना में गिरी यूटिलिटी, तीन के शव मिले

दुखद हादसा

  • दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हथियारी के समीप हुए  हादसे में कई लापता
  • बेहोश मिले वाहन चालक प्रवेश कुमार को रेस्क्यू कर हायर सेंटर किया रेफर

देहरादून। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को हथियारी के पास एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को हथियारी के पास एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। हादसे में लापता तीन लोगों के शव आज मंगलवार को बरामद कर लिए गए। अभी कई लोग लापता हैं। एसडीआरएफ की टीम अभी तक करीना, अंजली और सूरज के शव निकाल चुकी है और बाकी की तलाश में जुटी है। वहीं हादसे के वक्त बेहोश मिले चालक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया गया कि वाहन में छह से सात यात्री सवार थे। हालांकि अभी ये यात्रियों की संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है। एसडीआरएफ टीम करीब 25 किलोमीटर के दायरे में खोज एवं बचाव कार्य में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार वाहन विकासनगर से लावड़ी गांव जा रहा था। वाहन चालक प्रवेश कुमार पंवार शाम चार बजे हथियारी बैंड के समीप वाहन से नियंत्रण खो बैठा। जिस कारण वाहन सड़क से नीचे यमुना नदी में जा गिरा। सड़क से कुछ गुजर रहे कुछ लोगों ने नदी में वाहन को गिरा देखा। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। अभियान के दौरान चालक प्रवेश कुमार हादसे वाली जगह से कुछ दूरी पर बेहोशी की हालत में मिला। जिसे सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने बताया कि वाहन में कितने लोग सवार थे। इसका अब तक ठीक ढंग से पता नहीं चल सका है। चालक के बोलने की स्थिति में आने के बाद ही यात्रियों की संख्या का पता चल सकेगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here