सीएम धामी ने वनखंडी महादेव मंदिर में की पूजा, चुनाव में पांच सीटें जीतने का किया दावा

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और अपने गृह नगर खटीमा में चकरपुर स्थित बनखंडी महादेव मंदिर में मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उन्होंने पूजा-अर्चना के दौरान भगवान शिव से प्रार्थना की उनकी कृपा सब पर बनी रहे। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर वनखंडी महादेव मंदिर पहुंचे और उन्होंने फीता काट कर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज्य के लोगों की खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि 2024 में भी भाजपा उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर अपना परचम लहराएगी। लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के 400 पार के नारे के पर जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि जब पहली बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री का प्रत्याशी बनाया गया था, तब से लेकर आज तक उत्तराखंड की जनता ने हमेशा पीएम मोदी का साथ दिया है।

मुख्यमंत्री ने इसके बाद कैंप कार्यालय लोहिया हेड में जनता से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी उदय राज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजुनाथ टीसी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी रवीन्द्र सिंह बिष्ट और कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here