
देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनाने का इंतज़ार अब खत्म हो गया है। चारधाम की यात्रा पर जाने के लिए आज से ग्रीन कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए परिवहन विभाग ने तैयारी पूरी कर दी है। वाहन स्वामी अब आवदेन कर सकते हैं। बाहर से आए श्रद्धालुओं के वाहनों के साथ ही गढ़वाल मंडल में आने वाले पर्यटकों के वाहनों को भी ग्रीन-कार्ड बनवाना होगा।
एआरटीओ प्रशासन रावत सिंह कटारिया ने बताया कि चारधाम की यात्रा के लिए शुक्रवार से ग्रीन कार्ड बनाए जाएंगे। ग्रीन कार्ड के लिए दो काउंटर बनाए गए हैं। कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। सुबह 11 बजे से ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे। कहा कि पूजा अर्चना के बाद वाहनाें को ग्रीन कार्ड जारी किए जाएंगे।
मर्शियल वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड
चारधाम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु कमर्शियल वाहनों के जरिए धामों तक पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए शासन कमर्शियल वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड जारी करता है। जिससे वाहन संबंधी सभी जानकारियां शासन के पास उपलब्ध होती है। ग्रीन कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले वाहन स्वामियों को अपने वाहन को परिवहन कार्यालय ले जाना है जहां वाहनों की भौतिक जांच होगी।
आवेदन के लिए वेबसाइट
वाहनों की भौतिक जांच में मुख्य रूप से इन चीज़ों को देखा जाता है जैसे :- वाहन के टायर कटे-फटे या ज्यादा घिसे हुए न हों, वाहन के सभी सर्टिफिकेट वैधता में हों, वाहन में फसर्ट एड बॉक्स, जीपीएस सिस्टम, लकड़ी या लोहे का गुटका, कूड़ादान या वॉमेटिंग बैग ये सभी चीज़ें होना अनिवार्य है। जिसके बाद ही परिवहन विभाग ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन करने पर सहमति प्रदान करना है। सभी परीक्षणों पर खरा उतरने के बाद व्यावसायिक वाहन स्वामी को https://greencard.uk.gov.in/.. वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर ग्रीन कार्ड प्रदान कर दिया जाता है।