घूस में दारोगा जी कराते थे बॉडी मसाज, देखें वीडियो!

  • बिहार के सहरसा में केस रफा-दफा कराने आई महिला से थाने में ही कराई जा रही थी तेल मालिश, सस्पेंड

सहरसा। बिहार के सहरसा जिले से एक दारोगा का थाने में बॉडी मसाज करवाते वीडियो सामने आया है। वह बिना कपड़ों के बैठा है और एक महिला उसकी मालिश कर रही है। दूसरी महिला उसके सामने कुर्सी पर बैठी हुई है। दारोगा मसाज कराते-कराते किसी से फोन पर बात कर रहा है। महिला की मदद करने का भरोसा दे रहा है। इस दौरान कमरे में एक रस्सी पर उसकी वर्दी भी टंगी दिख रही है।
इस दारोगा जी का नाम शशि भूषण सिन्हा है। वह नवहट्‌टा थाने में पदस्थ था। वीडियो सामने आने के बाद गुरुवार को एसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया। यह वीडियो करीब 2 महीने पहले का बताया जाता है। वीडियो में दिख रही महिला बकुनियां की रहने वाली हैं। कुछ महीने पहले उसका भाई बकुनियां आया था। जहां किसी युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था। इसके बाद उसके खिलाफ डरहार चौकी में आवेदन दिया गया था। इस केस को रफा-दफा कराने के लिए महिला दारोगा के पास गई थी।

महिला केस खत्म करवाने के लिए बार-बार थाने आ रही थी। दारोगा ने इसी मजबूरी का फायदा उठाना शुरू कर दिया। दारोगा महिला को अक्सर अपने आवास पर बुलाता था। जहां उससे तेल मालिश करवाता था। इसमें एक चौकीदार की भी भूमिका संदिग्ध है। दारोगा शशिभूषण सिन्हा की सारी बातें उसी चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताई।
उन्होंने बताया कि नियुक्ति के बाद से ही दारोगा की अय्याशी शुरू हो गई। इससे अन्य पुलिसकर्मी तंग आ चुके थे, लेकिन दारोगा होने के नाते उनकी तूती बोलती रही। कुछ दिन पहले उन्होंने टोका-टोकी करने पर अपने अधीनस्थ सहकर्मी के ऊपर पिस्टल तान दी थी। इससे आहत कर्मियों से उनकी नहीं बनती थी। फिर भी वह लगातार खुलेआम अय्याशी करता रहता था। जिसकी खुन्नस में उनके ही सहकर्मी ने वीडियो बनाया। इसके बाद उसे सोशल साइट्स पर डाल दिया।
एसपी लिपि सिंह ने डरहार चौकी के अय्याश दरोगा को निलंबित कर दिया है। उसे लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही उनके ऊपर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। उनकी नौकरी भी जा सकती है। एसपी ने बताया है कि वीडियो सामने आने के बाद शशि भूषण सिन्हा के मामले की जांच करवाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here