भोपाल। अब यहां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के जुलूस में तेज रफ्तार कार भीड़ पर चढ़ा दी गई। इसके मौके पर भगदड़ मच गई और चालक तेजी से गाड़ी रिवर्स कर भाग निकला। इस दौरान कार की चपेट में आने से 7 घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जाती है। लोगों ने कार ड्राइवर को पकड़ने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन वह भाग निकला। इससे गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। घटना वाले इलाके में तनाव बना हुआ है। ये घटना शहर के स्टेशन क्षेत्र बजरिया में शनिवार रात 11:15 बजे की है। पुलिस अब कार चालक की तलाश कर रही है। डीआईजी इरशाद वली ने बताया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस जब भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के सामने से गुजर रहा था, तभी चांदबड़ की ओर से एक तेज रफ्तार कार लोगों को टक्कर मारते हुए जुलूस में घुस गई। इसके बाद ड्राइवर ने तेज रफ्तार में ही कार को रिवर्स किया और कुछ लोग इसकी चपेट में आ गए।टीआई उमेश यादव ने बताया कि तीन युवक रोशन शाक्य, एस साहू और सुरेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोशन की हालत गंभीर है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बाकी दो को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
Latest article
Uttarakhand Weather: आज बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम बदल रहा है। प्रदेश में बीते एक हफ्ते से भयंकर गर्मी पड़ रही है। लगातार तापमान बढ़ने से...
UKPSC: आयोग ने जारी किया PCS-J का रिजल्ट, ये 16 युवा हुए सफल…
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा 2022 का परिणाम जारी कर दिया है। जिसमें कुल 16 युवा...
उत्तराखंड: बाइक सवारों पर गिरा चीड़ का पेड़, दोनों की माैके पर माैत
उत्तरकाशी। जिले की मोरी तहसील के पास सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। देहरादून से मोरी जा रहे दो बाइक सवार आंधी-तूफान...