शाक्य बौद्ध समुदाय ने 23 लाख,रजनी रावत ने 11 लाख की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी

देहरादून। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये जुटी त्रिवेंद्र सरकार के प्रयासों के समर्थन में अनेक संस्थायें और गणमान्य नागरिक आ रहे हैं और मुख्यमंत्री राहत कोष में बढ़ चढ़कर योगदान दे रहे हैं।

प्रदेश में कोरोना वायरस के खिलाफ लङाई में सहयोग के लिए शाक्य बौद्ध समुदाय द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में कुल 23 लाख रूपये की राशि दी गई है। शाक्य बौद्ध समुदाय की ओर से आध्यात्मिक नेता एचएच शाक्यृत्जीन, एचएच रत्ना वज्र शाक्य और एचएच ज्ञान वज्र शाक्य ने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को उक्त राशि के चैक भेंट किए। कुल 23 लाख रूपये की राशि में से एचएच शाक्यृत्जीन, एचएच रत्ना वज्र शाक्य और एचएच ज्ञान वज्र शाक्य द्वारा 3 लाख रूपये, डोलमा फोड्रांग द्वारा 3 लाख रूपये, न्गोर पाल एवाम चोडान द्वारा 3 लाख रूपये, शाक्य कालेज द्वारा 3 लाख रूपये, द ग्रेट शाक्य मोनलाम फाउंडेशन द्वारा 5 लाख रूपये, शाक्य ननरी द्वारा 3 लाख रूपये और शाक्य सेंटर द्वारा 3 लाख रूपये का अंशदान किया गया है।

इसके साथ ही मैडम रजनी रावत ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 11 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा। जिला उपाध्यक्ष, जिला पंचायत देहरादून वीर सिंह चौहान ने 25 हजार रूपए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिए हैं। डायरेक्टर परियोजना यूजेवीएनएल श्री सुरेश चंद्र बलूनी तथा डायरेक्टर फाइनेंस यूजेवीएनएल श्री सुधाकर बडोनी ने 51-51 हजार रूपए के चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिए हैं। डॉ तृप्ति बहुगुणा स्वास्थ्य निदेशक, स्वास्थ्य निदेशालय देहरादून ने भी 51 हजार रूपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया है। मुख्यमंत्री ने सभी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ लङाई  पूरी मानवता की लङाई है। सभी के सहयोग और सम्मिलित प्रयासों से इस महामारी से मानवता की जीत होगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here