उत्तराखंड: आज मौसम साफ, बारिश से मिली राहत

प्रदेश की 300 सड़कें बंद, 75 खुली

देहरादून। आज मंगलवार को उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में सुबह से मौसम साफ होने से आफत की बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। खासकर पहाड़ों में लगातार बारिश होने से लोगों का जीना दुश्वार हो गया था। सड़कें जहां – तहां टूटी हुई हैं। मंगलवार सुबह नैनीताल की ठंडी सड़क पर फिर से भूस्खलन हो गया है। जिससे यहां मार्ग बंद हो गया है। इस भूस्खलन से कुमाऊं विवि के महिला छात्रावास को भी खतरा हो गया है। पर्वतीय जिलों में बारिश लगातार कहर बरपा रही है। सोमवार को भी पहाड़ में बारिश से कई जगहों पर भूस्खलन हुआ। मलबे से करीब 300 सड़कें अब तक बंद हो चुकी हैं। जबकि 75 सड़कों को खोलने का काम लोनिवि की ओर से किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here