हल्द्वानी : रजिस्ट्रार कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथ विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। आज हल्द्वानी तहसील में विजिलेंस के छापे से हड़कंप मच गया। विजिलेंस की टीम को एक अफसर की रिश्वत लेने की शिकायतें लगातार मिल रही थी। आज विजिलेंस ने हल्द्वानी तहसील में कार्यरत रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल को रिश्वत लेते धर दबोचा।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को शिकायत की थी कि रजिस्ट्रार कानूनगो बनवारी लाल उनसे काम करवाने के एवज में ₹10हजार की रिश्वत की मांग कर रहा था। बताया जा रहा है कि बनवारी लाल पहले भी काफी चर्चित रहे हैं। लोग अक्सर इनकी शिकायत करते रहे हैं। एसपी विजलेंस ने बताया की टीम द्वारा रजिस्ट्रार कानूनगो से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here