थराली : विवाहिता की खुदकुशी को उसके पिता ने बताया हत्या!

  • मायके पक्ष की ओर से हत्या की तहरीर देने का दावा, राजस्व पुलिस ने तहरीर मिलने से किया इनकार

थराली से हरेंद्र सिंह बिष्ट।
ग्राम पंचायत गुमड़ के रणकोट की एक विवाहिता के द्वारा कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले ने विवाहिता के मायके पक्ष की ओर से हत्या की तहरीर देने के बाद से मामले में नया मोड़ आ गया है। हालांकि राजस्व पुलिस ने तहरीर मिलने से इनकार किया है।
 गत 14 जून को गुमण गांव के रणकोट में 28 वर्षीया संतोषी पत्नी महिपाल सिंह घर में ही फंदे पर लटकी मिली थी। इस संबंध में संतोषी के पिता रणगांव निवासी हरेंद्र सिंह ने राजस्व उपनिरीक्षक सोल डुंग्री को दी एक तहरीर में कहा हैं कि संतोषी का विवाह करीब सात वर्ष पूर्व महिपाल सिंह पुत्र खिलाप सिंह के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए ससुरालियों द्वारा उत्पीड़ित किया जाता रहा है। इस संबंध में कई बार संतोषी ने ससुरालियों द्वारा उसके साथ होने वाले मारपीट का जिक्र मायके में भी किया था। मृतक की एक 6 वर्षीय लड़की व 5 वर्षीय बालक हैं।

यहाँ भी पढ़ें : थराली के रणकोट गांव में विवाहिता ने की आत्महत्या

तहरीर में संतोषी के पिता ने उसकी सास, ससुर, जेठ, जेठानी एवं देवरानी पर उसका उत्पीड़न व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर सोल डुंग्री के राजस्व उपनिरीक्षक राजकुमार सिद्धवान ने घटना की तहरीर मिलने से इनकार किया, लेकिन यह भी कहा कि संतोषी के पिता सहित रणगांव के कुछ लोग मंगलवार को आये थे। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जबकि मृतका के परिजनों ने तहरीर देने की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here