उत्तराखंड : पर्यटकों का वाहन हादसे का शिकार, पांच की मौत

बागेश्वर। आज बुधवार को यहां से मुनस्यारी जा रहे पर्यटकों का भरा वाहन भीषण हादसे का शिकार हो गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और 7 पर्यटकों के घायल होने की भी सूचना है। घायलों को कपकोट अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के मुताबिक आज बुधवार को कपकोट के फरसाली में दो वाहनों की टक्कर हो गई। जिसके बाद एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया। जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। इस वाहन में 12 लोग सवार थे। जिनमें से पांच पर्यटकों की मौत हो गई है। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने घटनास्थल का दौरा किया और स्वास्थ्य केंद्र जाकर घायलों का हाल चाल भी जाना। उपजिलाधिकारी कपकोट पाारितोष वर्मा और तहसीलदार पूजा शर्मा ने घटना स्थल पर जाकर हादसे की जानकारी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here