बदरीनाथ और यमुनोत्री में आज फिर हो रही बर्फबारी!

देहरादून। और बुधवार दोपहर को बदरीनाथ और यमुनोत्री में अचानक मौसम ने करवट ली और बर्फबारी शुरू हो गई। वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने बर्फबारी का आनंद लिया। हालांकि आज प्रदेशभर में मौसम साफ है और चारधाम यात्रा मार्ग भी सुचारू हैं। वहीं भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में नावली के पास बंद मार्ग बुधवार को 14 घंटे बाद खुल गया। जिससे जाम में फंसे लोगों को राहत मिली। दारमा घाटी में कल शाम फिर बर्फबारी हुई थी। जिस वजह से क्षेत्र में बहुत ज्यादा ठंड पड़ रही है।
आज सुबह आठ बजे तक बाबा केदार के दर्शनों के लिए सोनप्रयाग से 2500 यात्रियों ने धाम के लिए प्रस्थान किया है। यमुनोत्री सहित यमुना घाटी मे चटक धूप खिली हुई है। यमुनोत्री हाईवे के साथ यमुनोत्री पैदल मार्ग पर आवाजाही सामान्य रूप से हो रही है। सुबह से अभी तक 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन कर लिए हैं।
कुमाऊं मंडल में अब भी 134 सड़कें मलबे से बंद हैं। नैनीताल जिले में 29 ग्रामीण मार्ग अब भी बंद हैं। पिथौरागढ़ जिले में 24, चंपावत में 71, बागेश्वर में एक और अल्मोड़ा जिले में 9 सड़कें अब भी बंद है।
गणाई गंगोली में सेराघाट-बेड़ीनाग एनएच 16 घंटे बाद फिर से बंद हो गया है। ट्रक पर पहाड़ी से गिरे मलबे के कारण ट्रक मार्ग पर फंसने से नौ दिन खुला टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग फिर बंद हो गया। इससे बेड़ीनाग, गणाई गंगोली समेत अन्य क्षेत्रों को जाने वाले 100 से अधिक वाहन वहां फंस गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here