देहरादून : होटल में मिला नेता के बेटे का शव

देहरादून। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर का बेटा देहरादून के जाखन स्थित एक होटल में मृत मिला है। उसका नाम सिकंदर कलेर बताया गया है। हालांकि अभी उसकी मौत के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक उसने बुधवार की शाम को होटल में कमरा लिया था। आज गुरुवार को जब कमरा नहीं खुला तो होटल स्टाफ ने दूसरी चाबी से कमरा खोला। स्टाफ ने कमरे के अंदर देखा तो सिकंदर अचेत अवस्था में पड़ा था। वहीं पास में ही उसने उल्टी भी की हुई थी।

यह भी पढ़ें : देवभूमि में एक और हत्या…! बाथरूम में मिला किसान का शव

सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही एसएस कलेर ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। वह अब खटीमा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here