देवभूमि में एक और हत्या…! बाथरूम में मिला किसान का शव

हल्द्वानी। उत्तराखंड में आपराधिक वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। राजधानी देहरादून में लगातार तीन मर्डर के बाद हल्‍द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक 64 वर्षीय किसान का शव बाथरूम से बरामद हुआ। किसान के परिजनों ने पिता की हत्या होने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जमीनी रंजिश के कारण किसान की हत्या की गई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ​हैं। इसके बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।

यह भी पढ़ें : देहरादून : प्रेमनगर में डबल मर्डर से मचा हड़कंप!

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऊंचापुल हल्द्वानी में हंसा दत्त जोशी (64)वर्षीय अपने मकान में अकेले रहते थे। उनकी एक बेटी की शादी हल्द्वानी में हुई है वह वहीं रहती है। जबकि दूसरी बेटी दिल्ली में रहकर पढ़ाई करती है। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी की कुछ साल पहले ही मौत हो गई। मृतक की बेटी का आरोप है कि उसके पिता की हल्द्वानी में 40 बीघा जमीन है। उक्त जमीन पर कुछ लोग निगाहें गड़ाए बैठे थे। जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा ही रही थी। आरोप है कि उक्त लोगों ने उसके पिता की हत्या की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here