उत्तराखंड कांग्रेस की दिग्गज नेता इंदिरा हृदयेश का निधन

  • 1974 में पहली बार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए चुनी गई
  • 48 साल तक खेली राजनीतिक पारी, कई महत्वपूर्ण पदों पर रही
  • वर्तमान थी नेता प्रतिपक्ष, दो बार रही कैबिनेट मंत्री

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस की कदावर नेता और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का 80 साल की उम्र में आज दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें आज सुबह उनका ब्रेन हेमरेज हो गया था। इंदिरा हृदयेश दिल्ली में कांग्रेस संगठन की बैठक में शामिल होने गईं थीं। जहां रविवार की सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उनकी तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड के पूर्व हरीश रावत, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह, मुख्यमंत्री तीरथ रावत सहित कई बड़े नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। 7 अप्रैल 1941 को हल्द्वानी जन्मी हृदयेश कांग्रेस के कई उच्च पदों पर रही है।

  • 1974-1980 उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए चुने नई। (पहला कार्यकाल)
  • 1986-1992 उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए चुनी गई (दूसरा कार्यकाल)
  • 1992-1998 उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए चुनी गई। (तीसरा कार्यकाल)
  • 1998-2000 उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए चुनी गईं। (चैथा कार्यकाल)
  • 2000-2002 सदस्य अंतरिम उत्तराखंड विधान सभा विपक्ष के नेता उत्तराखंड विधान सभा।
  • 2002-2007 उत्तराखंड विधान सभा के लिए चुनी गई (पहला कार्यकाल) लोक निर्माण, संसदीय मामलों के कैबिनेट मंत्री, राज्य संपत्ति, सूचना, विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • 2012-2017 उत्तराखंड विधान सभा के लिए निर्वाचित (दूसरा कार्यकाल) कैबिनेट मंत्री वित्त, वाणिज्यिक कर, टिकट और पंजीकरण मनोरंजन कर, संसदीय कार्य, विधायी कार्य, चुनाव, जनगणना, भाषा, प्रोटोकॉल
  • 2017 – अब तक उत्तराखंड विधान सभा के लिए निर्वाचित (तीसरा कार्यकाल) नेता प्रतिपक्ष थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here