उत्तराखंड: रिश्वत लेते हुए पटवारी और उसका सहयोगी गिरफ्तार…

उधम सिंह नगर। भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस का प्रहार लगातार जारी है। जनपद उधम सिंह नगर तहसील काशीपुर में नियुक्त राजस्व उप निरीक्षक मय सहयोगी के 7,000/ रूपये रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथो गिरफ्तार किया।

मिलीं जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर-1064 पर शिकायत की। उन्होंने कहा कि काशीपुर में नियुक्त राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) धर्मेन्द्र कुमार द्वारा आय प्रमाण पत्र बनाने की एवज में सात हजार रुपये की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहता है।

उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर नैनीताल, हल्द्वानी द्वारा जांच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए धर्मेन्द्र कुमार (पटवारी) एवं उनके साथ भ्रष्टाचार में लिप्त अन्य व्यक्ति अलाउद्दीन को शिकायतकर्ता से सात हजार की रिश्वत लेते हुए तहसील काशीपुर कार्यालय से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गित प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here