इस साल भी नहीं होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

हल्द्वानी। दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा मानी जाने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा इस साल भी नहीं होगी। पिछले दो सालों से कोरोना के कारण ये यात्रा नहीं हो पाई है। हालांकि इस साल 12 जून को कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू होनी थी जो सितंबर के दूसरे सप्ताह तक चलती है। आखिर समय पर ये यात्रा रद्द कर दी गई है। हालांकि इस बार कैलाश मानसरोवर यात्रा कैंसिल करने के कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।
कैलाश मानसरोवर यात्रा रद्द होने से कुमाऊं मंडल विकास निगम को करीब 4 से 5 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इस यात्रा के रद्द होने से यात्रा पड़ाव काठगोदाम से लेकर पिथौरागढ़ जिले में पड़ने वाले गुंजी तक के व्यापारी भी मायूस हुए हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला पड़ाव उत्तराखंड के काठगोदाम से शुरू होता है। इसके बाद यात्रा भीमताल से अल्मोड़ा और पिथौरागढ़-गूंजी-नाभीढांग होते हुए चीन तिब्बत बॉर्डर तक पहुंचती है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here