भावी पीढ़ी को शुद्ध वायु देने के लिए पौधरोपण जरूरी: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र

  • आमजन को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना होगा
  • आज हिमालयन विश्वविद्यालय जोलीग्रांट में विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे रोपे

डोईवाला। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आज सोमवार को स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विश्वविद्यालय की टीम के साथ पीपल, बरगद, नीम, पिलखन आदि के पौधे रोपे। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में 1 लाख पीपल, बरगद का उनका संकल्प जनसहयोग के चलते सिद्धि की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण देने के लिए पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिए पौधरोपण करना जरूरी है। इसके लिए सभी लोगों को सहभागिता निभाकर आगे आना चाहिए।

पूर्व सीएम ने खुशी जताते हुए कहा कि विविध संस्थाओं के सहयोग के चलते प्रदेश भर में अब तक 70 हजार से अधिक पौधे रोपित किये जा चुके हैं। हिमालयन विश्वविद्यालय में आज 100 से अधिक पीपल, बरगद आदि के पौधे रोपे गए, जिसके लिए पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति विजय धस्माना और उनकी पूरी टीम का धन्यवाद प्रकट किया।

उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आने को कहा ताकि आने वाली पीढ़ी को सब मिलकर प्राणवायु देने का काम कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here