उत्तराखंड : त्रिवेंद्र दिल्ली दौरे पर, चर्चाओं का बाजार गरम

  • आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नई दिल्ली के दौरे पर हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख रामलाल से शिष्टाचार भेंट की।

इसके बाद उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। आज बुधवार को दिल्ली में त्रिवेंद्र केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर सकते हैं। उनके दिल्ली दौरे को लेकर सियासी हलकों में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व उन्हें संगठन में कोई अहम जिम्मेदारी दे सकता है।
उधर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत तीन दिवसीय दिल्ली दौरे से लौट आए हैं। प्रवास के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। राज्य की विकास योजनाओं को लेकर वह केंद्रीय मंत्रियों से भी मिले। मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्य के लंबित प्रस्तावों को मंजूरी देने की मांग की। मुख्यमंत्री आज बुधवार को अपने दिल्ली दौरे की जानकारी मीडिया को दे सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here