भाजपा ने ऋषिकेश में निकाली आशीर्वाद यात्रा

  • मुख्यमंत्री धामी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे

ऋषिकेश। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से अपना शक्ति प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सभी राजनैतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। आज शनिवार को ऋषिकेश में भाजपा ने जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई। जन आशीर्वाद यात्रा श्यामपुर के हाट बाजार से करीब 11 बजकर 45 मिनट बजे प्रारंभ हुई। आशीर्वाद यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस दौरान दुर्गा मंदिर आईडीपीएल, मालवीय नगर, कालेकीढाल, पुरानी चुंगी, तिलक रोड, घाट तिराहा, देहरादून तिराहा, और व्यापार सभा में जगह-जगह कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। आशीर्वाद यात्रा के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा और आतिशबाजी की। इसके बाद बैठक हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने संयुक्त रुप से कार्यकर्ताओं के संग बैठक की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, मेयर अनिता ममगाईं, मयंक गुप्ता, शमशेर पुंडीर, सुदेश कंडवाल, अरविंद चैधरी, दिनेश सती, गणेश रावत, मोहित, संदीप गुप्ता, संजय व्यास, इंद्र कुमार गोदवानी, संजय शास्त्री आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here