उत्तराखंड के ‘सूरज’ को मिलेगा द्रोणाचार्य लाइफटाइम अवॉर्ड

पिथौरागढ़। भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम के मुख्य प्रशिक्षक भास्कर चंद्र भट्ट को द्रोणाचार्य लाइफटाइम अवार्ड से नवाजा जाएगा। खेल मंत्रालय की ओर से गठित समिति ने उनका नाम द्रोणाचार्य लाइफटाइम अवॉर्ड के लिए चयनित किया है। भट्ट पूर्व में भारतीय युवा पुरुष टीम के मुख्य प्रशिक्षक रह चुके हैं।  
भास्कर चंद्र भट्ट ने द्रोणाचार्य अवार्ड मिलने को सभी का मिलाजुला प्रयास बताया है। वह बॉक्सिंग की प्रतिभाओं को तराशकर उनका हुनर निखारने का काम करते रहेंगे। भट्ट ने बताया कि उनके बड़े भाई धर्मेंद्र भट्ट की प्रेरणा से ही वो बॉक्सिंग के क्षेत्र में आए। उनके बड़े भाई डॉ. धर्मेंद्र प्रकाश भट्ट खेल विभाग उत्तराखंड में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।
माता बसंती देवी और पिता डॉ. टीका राम भट्ट ने भी उन्हें बॉक्सिंग खेल के लिए प्रेरित किया। 1974 में कोच हरी सिंह थापा ने बारीकियां सीखीं और पीछे मुड़कर नहीं देखा। तीन राष्ट्रीय पदक, दो बार ऑल इंडिया विवि चैंपियन और पांच बार स्टेट चैंपियन रहे। भट्ट ने बाद में कोचिंग की राह चुनी और उनके प्रशिक्षण में खिलाड़ी काफी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने जुलाई 2018 सरबिया हुई 35वीं गोल्डन ग्लोब्ज अंतरराष्ट्रीय यूथ बालिकाओं की बॉक्सिंग प्रतियोगिता, 25 से 29 सितंबर 2019 तक 28 वीं पेरूग्वे में हुई जूलियस टोरमा मेमोरियल इंटरनेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता मुख्य प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभाग किया था। जिसमें भारतीय टीम ने तीन स्वर्ण, दो सिल्वर और पांच कांस्य पदक प्राप्त किए थे। इसी वर्ष किल्से, पोलैंड में हुई यूथ मैन एंड वूमेन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारतीय यूथ महिला टीम ने मुख्य प्रशिक्षक भास्कर चंद्र भट्ट के नेतृत्व प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में टीम ने सात स्वर्ण, तीन कांस्य पदक जीते थे। 
उनकी उपलब्धि पर खेल मंत्री अरविंद पांडेय, पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा पंत, धारचूला हरीश धामी, गंगोलीहाट मीना गंगोला, डीएम डॉ. आशीष चौहान, एसपी लोकेश्वर सिंह, सीडीओ अनुराधा पाल, राज्य बॉक्सिंग संघ अध्यक्ष अजय सिंह एवं आजीवन अध्यक्ष निर्वाण मुखर्जी, सचिव गोपाल खोलिया, अर्जुन अवॉर्डी हरि दत्त कापड़ी, पूर्व अध्यक्ष जिला ओलंपिक संघ महेंद्र सिंह लुंठी, सचिव ललित पंत, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी आदि ने बधाई दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here