चमोली : भूस्खलन से देवाल खेता–सियालकोट मोटर मार्ग चार दिन से बंद, आवाजाही ठप

चमोली। बरसात थमने के बाद भी पहाड़ों पर भूस्खलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं चमोली के देवाल खेता–सियालकोट मोटर मार्ग पर पहाड़ी से भूस्खलन होने से सड़क का आधा हिस्सा टूटकर पिंडर नदी में समा गया। जिससे आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गया, चार दिनों से लगातार पहाड़ी से हो रखे भूस्खलन होने से डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों का यातायात संपर्क देश दुनिया से टूट गया है।
पीएमजीएसवाई विभाग की सड़क पर भूस्खलन होने से विभाग की भी बड़ी चिंता भूस्खलन रुकने के बाद ही सड़क मार्ग खोलने का काम शुरू किया जाएगा। तीन दिन पहले ही एक वाहन भूस्खलन की चपेट में आया था, जिसमें जान का कोई नुकसान नहीं हुआ था। जिसके बाद लगातार पहाड़ी से भूस्खलन होने का सिलसिला जारी है। बड़े-बड़े पेड़ों के साथ बड़े-बड़े बोल्डर आने से सड़क का आधा हिस्सा टूटकर पिंडर नदी में जा गिरा। जिससे डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क कट गया है। वहीं आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। इसके अलावा इस क्षेत्र में खाद्यान्न सहित अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है, जिससे इस क्षेत्र में समस्या बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है।
वहीं पीएमजीएसवाई के कर्णप्रयाग डिवीजन के अधिशासी अभियंता प्रमोद गंगाड़ी ने बताया कि सुयालकोट में सड़क पर लगातार भूस्खलन हो रहा है, अभी भी भूस्खलन जारी हैं और भूस्खलन का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। जिससे इस स्थान पर सड़क को खोलने का काम शुरू नहीं किया जा सकता है। भूस्खलन रुकने के बाद ही सड़क खोलने का कार्य किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here