उत्तराखंड: जंगल में पेड़ से लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

रुद्रप्रयाग।उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में चोपता बाजार से करीब 200 मीटर आगे जंगल में एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक बीतें बुधवार देर शाम को कुछ लोगों ने चोपता के जंगलों में किसी व्यक्ति का शव पेड़ से लटके होने की सूचना दी थी। मृतक व्यक्ति की शिनाख्त राजेन्द्र अनार पुत्र स्व0 तुला दास ग्राम चिखली जिला पुणे महाराष्ट्र के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला हॉस्पिटल भिजवाया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत से सही कारणों का पता चल पाएगा।
बता दें कि तीन दिन पहले भी तिलवाड़ा के मठियाणा गांव में भी युवक ने आत्महत्या कर ली थी। उसका शव भी गौशाला में लटका हुआ मिला था, उस मामले की जांच भी जारी है।








