भीषण सड़क हादसा, ट्रक और ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत

0
1

पटना। बिहार की राजधानी पटना में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां एक टेम्पो और ट्रक की टक्कर हो गई। जिससे 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर की आवाज लोगों को घरों में सुनाई दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना उस समय हुई जब आटोरिक्शा रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे पुल के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गया। बताया जा रहा है ट्रक और टेंपो के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां पुल से नीचे गिर गईं। हादसे के वक्त ऑटो में कथिततौर पर कुल 10 लोग सवार थे। मौके पर ही 7 लोगों की जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मसौढ़ी की विधायक रेखा देवी भी मौके पर पहुंचीं और मामले की जानकारी ली। उन्होंने हादसे पर दुख जताते हुए सरकार से मृतक के आश्रितों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।

Enews24x7 Team

Comments are closed.