उत्तराखंड: इन जिलों में आज जमकर होगी बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का भी अलर्ट

देहरादून।उत्तराखंड के आज सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज ऊंचाई पर्वतीय क्षेत्र के ऊंची चोटियों पर 2800 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई पर वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून शामिल हैं। इनमें से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल जिलों में भारी बर्फबारी का भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार जिलों में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है।
बता दें कि उत्तराखंड के चारों धामों के कपाट खुलने की तिथि घोषित हो चुकी है। इस साल 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। इस समय गंगोत्री धाम का अधिकतम तापमान 2° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट यानी 0° सेल्सियस पर है। यमुनोत्री धाम में कड़ाके की ठंड है। यहां के दोनों तापमान माइनस में चल रहे हैं। यमुनोत्री का अधिकतम तापमान -4° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -7° सेल्सियस है। गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट 30 अप्रैल को खुलने हैं।








