दुःखद: अलकनंदा नदी में डूबने से दो भाइयों की मौत, गढ़वाल विवि के थे दोनों छात्र

0
2

श्रीनगर।उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। अलकनंदा नदी में डूबने से गढ़वाल विवि के दो छात्रों की मौत हो गई। वहीं, एक बीफार्मा के छात्र को सकुशल निकाला गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक चार छात्र चौरास क्षेत्र में नदी में नहाने गए थे। नहाते समय अचानक तीन छात्र गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इनमें से एक छात्र ने किसी तरह खुद को बचा लिया, लेकिन दो छात्र पानी में समा गए। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों छात्र चचेरे भाई थे। इनमें से एक गढ़वाल विश्वविद्यालय का छात्र था, जबकि दूसरा हाल ही में यहां आया था।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और डूबे छात्रों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की जान जा चुकी थी।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी में नहाने के दौरान सावधानी बरतें और गहरे पानी में जाने से बचें।

Enews24x7 Team

Comments are closed.