उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, इन जिलों में बारिश व बर्फबारी के आसार

0
5

देहरादून।उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। राजधानी देहरादून समेत राज्य के अधिकांश इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। वहीं कुछ क्षेत्रों से हल्के हिमपात की सूचना भी है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। उधर, देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत और पौड़ी जिले में कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.