बनभूलपुरा रेलवे भूमि विवाद मामले में आज सुनवाई टली, 10 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई …

हल्द्वानी: हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अतिक्रमण की गई भूमि पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला फिलहाल टल चुका है, नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा इलाके में रेलवे विभाग की 30 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट अब 10 दिसंबर को सुनवाई करेगा।

रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले को लेकर आज 2 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई मानी जा रही थी, क्योंकि इसे केस का बड़ा मोड़ मानकर सभी निगाहें आज माननीय न्यायालय की ओर टिकी थीं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। संवेदनशील क्षेत्र बनभूलपुरा में भारी फोर्स को तैनात कर दिया है, प्रशासन द्वारा बनभूलपुरा को छावनी में तब्दील कर दिया गया है, जगह-जगह पुलिस फोर्स और पीएसी को तैनात किया गया, रूट डायवर्ड किए गए हैं।







