उत्तराखंड : तीरथ और कौशिक के स्वागत में निकाली बाइक रैली

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अभिनंदन में आज सोमवार को बाइक रैली निकाली गई। इस रैली में केवल दोपहिया वाहन में पार्टी कार्यकर्ताओं  ने ही प्रतिभाग किया।
रैली भाजपा महानगर कार्यालय से प्रदेश कार्यालय के लिए निकाली गई। इस दौरान दोपहिया वाहनों के आगे नाचते हुए कार्यकर्ता आगे बढ़े।

रैली के दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत व गणेश जोशी ट्रक पर सवार रहे। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। रैली से सड़कों पर कहीं-कहीं लंबा जाम भी लगा। हालांकि भाजपा की बाइक रैली को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूटों में बदलाव किया था। बाइक रैली का रूट निर्धारित करते हुए निजी वाहनों, विक्रम व सिटी बसों के लिए रूट तय किए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here