उत्तराखंड : पिछले दो दिनों से ‘कोरोना’ को लगे ब्रेक!

राहतभरी खबर

  • लगातार दूसरे दिन एक भी कोरोना पॉजिटिव केस न आने से त्रिवेंद्र सरकार ने ली राहत की सांस  
  • दूसरी ओर आज शनिवार सुबह तक देशभर में कुल संक्रमितों की संख्या 7785 तक पहुंची

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को एक भी कोरोना पॉजिटिव केस न आने से त्रिवेंद्र सरकार ने राहत की सांस ली है। इस समय  प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 35 है।
दूसरी ओर आज शनिवार को देशभर में कुल संक्रमितों की संख्या 7785 हो गई है। आज महाराष्ट्र में 92, गुजरात में 54, राजस्थान मेंं 18, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और झारखंड में 3-3 मामले सामने आए। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट और राज्य सरकारों के आंकड़ों के अनुसार हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 7447 संक्रमित हैं। इनमें से 6565 का इलाज चल रहा है। 643 ठीक हुए हैं और 239 की मौत हो चुकी है। देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 800 से ज्यादा मामले आए। शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 871 मरीज मिले। अकेले महाराष्ट्र में 210 नए केस मिले। इससे एक दिन पहले देश में 813 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। महाराष्ट्र इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां संक्रमितों की संख्या में 27 दिन में 100 गुना से ज्यादा हो गई है। राज्य में 14 मार्च को कोरोना के 14 मरीज थे, जो 10 अप्रैल को 1574 हो गए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here